बड़ागांव की रामलीला में सीता हरण एवं लंका युद्ध का मंचन
ताबिश ने किया शुभारम्भ, कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को किया भाव—विभोर
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार रात रामलीला समिति की ओर से सीता हरण और लंका युद्ध के प्रसंगों का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। जटायु के साहस और बलिदान के दृश्य ने दर्शकों को भावुक किया, वहीं युद्ध के दृश्यों ने खूब उत्साह भरा। देर रात तक दर्शक रामलीला का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी ताबिश हाशमी ने फीता काटते हुये कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रहरि और भरत मिलाप अध्यक्ष सौरभ अग्रहरि को आयोजन के लिये शुभकामना दिया।
मंचन के दौरान कुम्भकरण के युद्ध में उतरने और उसके वध के साथ मेघनाद तथा भगवान श्रीराम की सेना के बीच युद्ध के प्रसंग प्रस्तुत किये गये। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परम्परा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।













