सब जूनियर बालिका फुटबाल चैम्पियनशिप: बरेली जीती तो प्रयागराज—अयोध्या का मैच रहा बराबर
तेजस टूडे सं.
सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कर्यालय जौनपुर एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में दूसरे दिन खेले गये मैच का विवरण इस प्रकार है। प्रातःकालीन सत्र में पहला मैच बरेली बनाम अयोध्या के मध्य खेला गया जिसमें बरेली मण्डल की टीम 4-0 से विजयी रही। दूसरा मैच प्रयागराज बनाम अयोध्या के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा। सायंकालीन सत्र में पहला मैच बस्ती बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें अलीगढ़ 3-0 से विजयी रही। दूसरा मैच सहारनपुर बनाम देवीपाटन मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर की टीम 6-0 से विजयी होकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं बताया गया कि 26 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैचों में वाराणसी बनाम मुरादाबाद, अयोध्या बनाम आजमगढ़, प्रयागराज बनाम बरेली, गोरखपुर बनाम लखनऊ, बस्ती बनाम विन्ध्याचल, सहारनपुर बनाम अलीगढ़ एवं आगरा बनाम कानपुर हैं। इस आशय की जानकारी अशोक सोनकर क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है।













