जौनपुर में सकुशल ढंग से सम्पन्न हुई ‘पेट परीक्षा’
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बनाये गये केन्द्रों पर रविवार को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न हुआ। परीक्षा प्रत्येक निर्धारित दिवस में दो पालियों में सम्पन्न हुई। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित रहा। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जनपद में कुल 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये थे जहां 32 केंद्र व्यवस्थापक एवं 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जनपद में कुल 87,696 अभ्यर्थी परीक्षा रहे जिनमें से कुछ अनुपस्थित रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने टीडी इण्टर कालेज एवं जनक कुमारी इण्टर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिये की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जाय जिसका पालन भी कराया गया। देखा गया कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया।













