मंगलसूत्र को लेकर टैम्पो में भिड़ीं दो महिलाएं

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में टैम्पो से सफर कर रही दो महिलाओं के बीच मंगलसूत्र टूटने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने ले गई। जानकारी के अनुसार एक महिला सुभाष चौराहे से मैनपुरी चौराहे की ओर टेंपो में यात्रा कर रही थी। इसी दौरान उसका मंगलसूत्र टूट गया। महिला को संदेह हुआ कि साथ बैठी दूसरी महिला की वजह से मंगलसूत्र टूटा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ने लगा और आस—पास मौजूद लोग भी घटनाक्रम देखने के लिए एकत्र हो गये। बताया गया कि तलाश के दौरान मंगलसूत्र मौके पर ही मिल गया लेकिन इसके बावजूद दोनों महिलाओं के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और आगे की पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।









