Jaunpur News : देवेश बने युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य

Jaunpur News : देवेश बने युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्राम असबरनपुर निवासी देवेश मिश्र को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्य पद पर संगठन ने नियुक्त किया। श्री मिश्र ने बताया कि जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने अपने जिले की टीम की घोषणा करते हुए असबरनपुर से देवेश मिश्र को जिला कार्यसमिति सदस्य का कार्यभार सौंपा।

इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। देवेश ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिये हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उक्त दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent