HomeTrendingप्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में सरेनी के छात्र अंश ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में सरेनी के छात्र अंश ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • प्रान्तीय संस्कृति महोत्सव में सरेनी के छात्र अंश ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

तेजस टूडे सं.
मो. परवेज/आदित्य वर्मा
सरेनी, रायबरेली। भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव -2026 का आयोजन बजरंग इंटर कॉलेज अम्बेडकरनगर में संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता में रायबरेली जनपद का परचम लहराते हुए गंगाराम बराती लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सरेनी के छात्र अंश प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया। अंश प्रताप कक्षा 10 के छात्र हैं। वह सुप्रसिद्ध कवि योगेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र हैं। अपनी ओजस्वी वाणी और प्रभावशाली प्रस्तुति से उन्होंने निर्णायकों एवं उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनूप पाण्डेय, विद्यालय के प्रबंधक सचिन रस्तोगी, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ल, उपप्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पाण्डेय सहित वरिष्ठ शिक्षक सूर्यकान्त मिश्र, आलोक मिश्र, विद्याधर मिश्र एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ल ने कहा कि अंश प्रताप सिंह संस्कारवान एवं मेधावी छात्र ही भारतीय संस्कृति के वास्तविक संवाहक हैं। विद्यालय को उन पर गर्व है।

 

 

 

 

 

Must Read