HomeJaunpurJaunpur News : सदैव विकासोन्मुख रहा है बेसिक शिक्षाः डा. गोरखनाथ

Jaunpur News : सदैव विकासोन्मुख रहा है बेसिक शिक्षाः डा. गोरखनाथ

Jaunpur News : सदैव विकासोन्मुख रहा है बेसिक शिक्षाः डा. गोरखनाथ

मुफ्तीगंज, जौनपुर। आज हमारे जनपद के शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजना मिशन प्रेरणा एप में प्रदेश में जौनपुर तीसरे स्थान पर है। वहीं कायाकल्प योजना में चौथे स्थान पर है जिसमें मुफ्तीगंज के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। उक्त बातें बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कम्पोजिट विद्यालय कदहरा में स्वच्छता अभियान एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा सदैव विकासोन्मुख रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवकाश प्राप्त प्रवक्ता डा. वीरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने प्रधानाध्यापक सतीश पाठक और एबीएसए संजय कुमार यादव को बधाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज संजय कुमार यादव ने ब्लाक में हो रहे शिक्षण कार्यों की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद लईक और सतीश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रधानाध्यापक सतीश पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंह, मनोज यादव, विकास सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह टोनी, राम सिंह राव, अशोक सिंह, राम दुलार यादव, उमाशंकर यादव, ममता गुप्ता, हरिओम सहाय, बृजेश दूबे, महेंद्र गुप्ता, शशि राय आदि उपस्थित रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read