विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सपही में धोती के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगाकर लगभग 26 वर्ष से महिला ने की आत्महत्या। ग्रामीणों ने 112 पीआरबी को सूचना दिया और दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतर गया। जानकारी के अनुसार ज्योति देवी पत्नी गुड्डू कनौजिया ने शनिवार की रात अपने कमरे में जाकर दरवाजा बन्द कर लिया। उसके बाद पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज्योति गुलाबधर कन्नौजिया ग्राम मांगुरा थाना सुरियावां की बेटी थी जिसकी शादी करीब 5 साल पहले गुड्डू कनौजिया ग्राम सपही थाना रामपुर से हुई थी। उनकी 4 साल की बेटी है। पति गुड्डू कन्नौजिया काम के सिलसिले मुंबई रहते हैं। महिला की मौत से परिवार का रो—रो कर बुरा हाल है। मौके के पर पहुंची प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर ने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।













