HomeJaunpurJaunpur News : जागरूक मतदाता ही सच्चे लोकतंत्र की पहचानः डा. जयसिंह

Jaunpur News : जागरूक मतदाता ही सच्चे लोकतंत्र की पहचानः डा. जयसिंह

Jaunpur News : जागरूक मतदाता ही सच्चे लोकतंत्र की पहचानः डा. जयसिंह

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत अंतर्गत ग्रामसभा बंजारेपुर बस्ती में थाना अपराध निरोधक कमेटी गौराबादशाहपुर द्वारा पूर्व की भांति मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना कमेटी के अध्यक्ष डा. जयसिंह राजपूत ने अवगत कराया कि एक जागरूक मतदाता ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है, इसलिए जाति, धर्म, भाई, भतीजावाद से दूर हटकर मतदान कर लोकतंत्र की गरिमा बनोय रखने में अपना सहयोग करें।

इसी क्रम में उपाध्यक्ष बिद्रेश शर्मा ने बताया कि अगर आपके एक वोट से प्रत्याशी की जीत और हार सुनिश्चित हो सकती है तो आपको अपने वोट की कीमत बनाये रखने के लिए निष्पक्ष और सही प्रत्याशी को मतदान करना होगा। कमेटी के सदस्य इंदरदेव ने बताया कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने अगर मत देने का अधिकार आपको दिलाया है तो आप मताधिकार का उचित प्रयोग कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य करें। इस अवसर पर ग्रामसभा के तमाम महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुरेंद्र सोनकर एडवोकेट ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read