JAUNPUR NEWS : रंगारंग समारोह में बच्चों को किया गया पुरस्कृत
जौनपुर। नगर के हरहईपुर में स्थित मां कात्यायनी जूनियर हाईस्कूल कान्वेंट स्कूल में रंगारंग समारोह में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ जिसके मुख्य अतिथि डॉ दिलीप सिंह मध्यस्थता अधिकारी एवं मौसम विज्ञानी रहे जिन्होंने बच्चों को पुरस्कृत देकर वितरित किया। साथ ही परीक्षा में सामान्य ज्ञान परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
प्रथम पुरस्कार आयुष यादव शिवपुर जमैठा, द्वितीय पुरस्कार प्रिया गौतम हुसैनाबाद, तृतीय पुरस्कार आलमीन फातिमा बशीरपुर, चौथा पुरस्कार नागेंद्र निषाद, पांचवां पुरस्कार मौसम चौहान निवासी हरईपुर को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ घनश्याम सिंह, प्रधानाचार्य गीता सिंह, शिक्षिका मनोरमा यादव, मीरा चौहान, कात्यायनी सिंह, आसना भारती, शब्द भेद सिंह, उपदेश सिंह, नीलू गौर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











