HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जवाहर नवोदय विद्यालय की एलुमनाई मीट में जुटे तमाम...

JAUNPUR NEWS : जवाहर नवोदय विद्यालय की एलुमनाई मीट में जुटे तमाम पूर्व छात्र

JAUNPUR NEWS : जवाहर नवोदय विद्यालय की एलुमनाई मीट में जुटे तमाम पूर्व छात्र

पुरातन छात्र सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव—2022 का हुआ आयोजन
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन एवं वार्षिक उत्सव 2022 का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में बीपी सरोज सांसद मछलीशहर उपस्थित रहे।

पुरातन छात्र के रूप में विधान परिषद सदस्य एमएलसी बृजेश सिंह के साथ देश—प्रदेश में विभिन्न पदों पर आसीन पुरातन छात्र श्रीकांत मिश्रा, प्रधान सम्पादक रविशंकर वर्मा, एडीएम संतोष उपाध्याय, विमल पाठक, संजय दुबे, इं. विनोद कुमार, एमआई राजेश कुमार, रजिस्ट्रार प्रवीण यादव, विवेक सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, डा. अमित सिंह, शैलेंद्र कनौजिया उपजिलाधिकारी, मनोज उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश, रविन्द्र कुमार, डा. मुकेश शुक्ला, प्रवीण तिवारी, ओम प्रकाश मौर्य, राजेश यादव, ज्ञानेद्र विश्वकर्मा, देवानंद, दयाशकर, अशोक अग्रहरी, हरिओम सहाय, विशेष राय, संतोष सिंह, डा. संतोष तिवारी नायब, अजय पांडेय, डा. सुरेश, लाल साहब यादव, लाल साहब पांडेय आदि उपस्थित रहे। विद्यालय में पहुंचे पूर्व छात्रों का सबसे पहले तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद पूर्व छात्रों ने आपस में एक—दूसरे से मिलकर अपने यादगार को साझा किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सांसद बीपी सरोज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह विद्यालय के पूर्व छात्र बृजेश सिंह एमएलसी को मुख्य अतिथि का कार्यभार सौंप करके चले गये। विद्यालय के वर्तमान छात्र—छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जहां विभिन्न प्रकार के गीत, गजल, अनुभव आदि प्रस्तुत किये गये।वर्तमान छात्र—छात्राओं को विभिन्न प्रकार से मिले पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र का वितरण भी पूर्व छात्रों के हाथ से हुआ।

विद्यालय के पूर्व छात्रों ने कई प्रकार के वादे किये जिसमें मुख्य रुप से विद्यालय की विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से रखने के लिए 40 केवीए का जनरेटर और सोलर लाइट है। इसी क्रम में शैलेंद्र कनौजिया जो जौनपुर में उपजिलाधिकारी पद पर कार्यरत हैं, ने हर वर्ष 12वीं पास कर एग्जाम की तैयारी करने वाले एक छात्र को इलाहाबाद में रहने के लिए रूम की नि:शुल्क व्यवस्था का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read