तहसील प्रशासन ने चकमार्ग व नाली को कराया कब्जा मुक्त
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दिन उपस्थित आयुक्त आगरा के समक्ष शिकायतकर्ता ओम प्रकाश निवासी नगला गंगाराम पचोखरा द्वारा चकमार्ग एवं नाली पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। मण्डलायुक्त के आदेश के क्रम में 25 अक्टूबर को नायब तहसीलदार टूंडला, राजस्व निरीक्षक पचोखरा और राजस्व टीम पुलिस बल की उपस्थिति में किया गया। ग्राम पचोखा के गाटा संख्या 1423 अभिलेखों में नाला दर्ज था तथा गाटा संख्या 1424 भू अभिलेख में रास्ता दर्ज था जिसको पैमाइस कर चिन्नांकन कर दिया गया है और अतिक्रमण था उसको हटा दिया गया है|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















