पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को मिलेगा 500 रुपये भत्ता
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब उनके हुनर को और निखारा जाएगा। ताकि प्रशिक्षण पाने के बाद वह धरातल पर बेहतर काम कर सकें। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के बाद दूसरों को भी आजीविका से जोड़ सकें। कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित 18 ट्रेड के लाभार्थियों को प्रशिक्षण देकर उनको योग्य बनाया जाएगा। इसमें कारपेंटर, मोची, नाव बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा एवं टूल किट बनाने, कुम्हार, बढ़ई, मूर्तिकार, राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले आदि ट्रेड शामिल है। कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित 18 ट्रेड के लाभार्थियों को प्रशिक्षण देकर उनको योग्य बनाया जाएगा। इसमें कारपेंटर मोची नाव बनाने वाले लोहार ताला बनाने वाले हथौड़ा एवं टूल किट बनाने कुम्हार बढ़ई मूर्तिकार राजमिस्त्री नाई मालाकार धोबी दर्जी मछली का जाल बनाने वाले आदि ट्रेड शामिल है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान उनको रोजाना 500 रुपये भत्ता भी मिलेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










