ड्रोन दीदी योजना के बारे में दी गई जानकारी
अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी गारंटी वाली गाड़ी संदेश विधानसभा के सकड्डी, बड़हरा विधानसभा के बखोरापुर, बलुआ और बभनगांवा पंचायत के चातर में पहुँची। सकड्डी में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह, बड़हरा विधानसभा के बखोरापुर, बलुआ में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और बभनगावा के चातर में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश गुड्डू के नेतृत्व मे यात्रा का स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी गारंटी वाली गाड़ी से केन्द्र सरकार की योजनाओ को दिखाया गया। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लाभार्थियों और आम जनता को दी गई। इस अवसर पर उज्जवला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस वितरण, विभिन्न योजनाओं मे बैंक द्वारा ऋण, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को प्राप्त हुआ। ड्रोन दीदी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित वक्ताओं द्वारा बताया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक देश के विकसित करने के संकल्प को पूरा करने के लिए देश की जनता के बीच जा कर उनका विकास कर रही है। कार्यक्रम में कार्यकर्ता, आम जनता, पदाधिकारी और सैकडो़ं लाभार्थी शामिल हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














