21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
मोबाइल रिपेयरिंग व जनरेटर सेट रिपेयरिंग प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ
मनीष भारती
बिहार। 21वीं वाहिनी स.सी.ब. बगहा के अधीन सीमा चौकी झंडुटोला के कार्यक्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय चकदावा के प्रांगण में नागरिक कल्याण एवं मानव संसाधन विकास कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब और बेरोजगार चयनित युवकों को दिए जाने प्रशिक्षण 02 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 27 युवकों को 15 दिवसीय 29/12/23 से 12/01/24 तक मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सरेटा इंस्टीट्यूट बगहा के माध्यम से दिया जायेगा। 25 यूवकों को 20 दिवसीय 29/12/23 से 17/01/24 तक जेनरेटर एवं विद्युत उपकरण मरम्मत प्रशिक्षण सरेटा इंस्टीट्यूट के माध्यम से दिया जायेगा। प्रशिक्षण शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर श्रीराम सिंह, विधायक (विधान सभा बगहा) मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ। वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश के द्वारा उनका स्वागत किया गया। एसएसबी गीत की मधुर ध्वनि तथा भारत माता की जयघोष हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि के द्वारा निरीक्षण एवं शुभारंभ। स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री राम सिंह, विधायक के द्वारा प्रशिक्षण में भाग ले रहे को युवकों को शुभकामनाएं व्यक्त की गई तथा सशस्त्र सीमा बल की प्रसंशा करते हुए बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा सीमा की सुरक्षा के साथ साथ सीमावर्ती युवकों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए सराहना की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














