HomeBiharभोजपुरी हमारी भोजपुरिया माटी की भाषा: रवि प्रकाश

भोजपुरी हमारी भोजपुरिया माटी की भाषा: रवि प्रकाश

भोजपुरी हमारी भोजपुरिया माटी की भाषा: रवि प्रकाश

आरा के नाम एक भव्य संगोष्ठी आयोजित
अमरेन्द्र कुमार मिश्र
आरा (बिहार)। प्रगतिशील साहित्य संस्कृति की संवाहिका ख्यात संस्था भईल बिहान की ओर से एक भव्य काव्य संगोष्ठी आरा के नाम, गीत गजल की एक शाम आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध विद्वान आलोचक डॉ. रवींद्रनाथ राय द्वारा संपन्न की गई। विषय प्रवर्तन करते हुए गोष्ठी संचालन के क्रम में वरिष्ठ कवि जनार्दन मिश्र ने कहा कि आज की चुनौतियां पहले से दिन प्रतिदिन जटिल होती जा रही हैं इसलिए आज का कवि कर्म भी अति जटिल कार्य है जिसे शिद्दत से ग्रहण किए जाने की जरूरत है। दिल्ली से पधारे प्रख्यात कवि व गजलकार देवेंद्र गौतम ने अपनी गजलों के माध्यम से समय की जटिलताओं को बखूबी रेखांकित किया हरेक सांस से आता है – गाम गाम धुआं, बदलकर रख दो मेरी जिंदगी का नाम धुआं महफिल मे चार चांद लगाए। चंडीगढ़ के प्रख्यात गीतकार हरेंद्र सिन्हा ने अपने गीतों के माध्यम से बेटियों को देश के लिए वरदान कहा और उनके सम्मान मे प्रस्तुति देते हुए कहा घर की मान शान होती हैं बेटियां। डॉ. रवींद्र नाथ राय और प्रो अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने पिता पर केंद्रित कविताओं से पिता के आंतरिक स्वरूप को और ही विस्तार प्रदान किया। चर्चित कवि ओम प्रकाश मिश्र और कवि कथाकार सिद्धनाथ सागर ने अपनी कई धारदार कविताओं के माध्यम से समय, प्रकृति और पर्यावरण के विविध पहलुओं को रेखांकित किया। डॉ. किरण कुमारी, डाॅ. ममता मिश्र, रिंकी सोनी, अनामिका और प्रखर कवियित्री शालिनी ओझा की कविताओं में नारी संघर्ष और नारी चेतना का सम्यक भाव देखने को मिला। प्रसिद्ध भोजपुरी एवं हिंदी कवि राकेश ओझा उर्फ गुड्डू ओझा ने अपनी भोजपुरी कविताओं में भारतीय गांव की खांटी सुगंध और ठसक का व्यापक अनुभव कराया। भोजपुरी चर्चित कवि जनमेजय ओझा, शिवदास सिंह, प्रख्यात विद्वान प्रो. बलिराज ठाकुर, पंडित सत्यनारायण ओझा, डाॅ. कुमार शीलभद्र, प्रो. दिवाकर पाण्डेय की कविताएं श्रोताओं के दिल को झकझोरने में पूरी तरह से कामयाब रहीं। उपस्थित लोगों में मधु मिश्र, अशोक शाश्वत, रामकुमार शुक्ल, प्रो. योगेंद्र पाठक, संजय कुमार, राम कुमार शुक्ल ने भी अपनी कविताओं में जीवन के विविध रंग बिखेरे। वहीं कार्यक्रम व्यवस्थापक सह संयोजक जो प्रखर भोजपुरी, हिंदी युवा कवि रवि प्रकाश सूरज ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि भोजपुरी भाषा की अस्मिता अक्षुण है, यह भाषा हमारी जन जन की भोजपुरिया माटी की भाषा है। वहीं भईल बिहान के विद्वान अध्यक्ष प्रो हरे कृष्ण उपाध्याय ने अपने विशिष्ठ उद्बोधन में कहा कि भईल बिहान मात्र एक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था नहीं है। यह हमारी जीवन शैली है जिसमें तमाम भाषाओं की सुगंध है जिससे हमारी भोजपुरी भाषा अति ही संवृद्ध है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read