सिलौटा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को दी गयी आपदा से बचाव की जानकारी

सिलौटा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को दी गयी आपदा से बचाव की जानकारी

सत्यम कुमार
भभुआ, बिहार। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को आपदा से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी दी जा रही है। इस कड़ी में स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा में सुरक्षित शनिवार के तहत वज्रपात एवं चक्रवाती तूफ़ान, आंधी से खतरे एवं उसके के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक धीरज कुमार ने श्यामपट्ट पर पेंसिल से चित्रांकन करते हुए आपदा से बचाव की जानकारी दी।साथ ही बच्चों को गीत के माध्यम से भी जागरूक करने का प्रयास किया।
इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि शर्मा ने भी इस विषय पर बात करते हुए बच्चों को बचाव के बारे में बताया। वहीं शिक्षक धीरज कुमार ने बताया कि वज्रपात या तेज आंधी तूफान में हमें पेड़, बिजली के खंभे के नीचे खड़ा नहीं रहना चाहिए। तथा नदी, तलाब के बीच स्नान नहीं करना चाहिए एवं खुले स्थान के बीच नहीं रहना चाहिए। नाव का परिचालन बंद कर देना चाहिए। हमें अपने बच्चे बुजुर्ग और पशु को सुरक्षित स्थानों पर रखना चाहिए। अनाज का भंडारण और प्रबधन सही से कर देना चाहिए। सरकार द्वारा दी गई मौसम की जानकारी और अलर्ट पर ध्यान देना चाहिए।
वर्ग 8 की गायत्री कुमारी, लक्ष्मीना कुमारी, निशु कुमारी, महाबली कुमार, अभिषेक कुमार, रविकांत कुमार, रंजीत कुमार सहित सभी बच्चों ने सुरक्षित शनिवार में आपदा से बचाव की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही बताया कि वह शिक्षकों द्वारा बताए गए निर्देश का पालन करेंगे। इस अवसर पर शिक्षक मनोज सिंह, प्रमोद कुमार, मीना देवी, मनोज पाण्डेय, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA