एडीजे ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अमित त्रिवेदी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के संरक्षण एवं अनुमति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज ने बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त करते हुये बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है, जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं, उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। बंदियों से खान-पान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। अपर जिला जज ने बंदियों से कहा कि धैर्य बनाये रखें और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से लें। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेलर संजय सिंह, डिप्टी जेलर ओमकार पांडेय, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल पवन गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














