Homeहापुड़तेंदुए की तलाश में घण्टों चला सर्च आपरेशन

तेंदुए की तलाश में घण्टों चला सर्च आपरेशन

तेंदुए की तलाश में घण्टों चला सर्च आपरेशन

झड़ीना में वन विभाग की टीम ने खंगाला जंगल, नहीं मिला तेंदुआ
अनिल कश्यप
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव झड़ीना में पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगलों में तेंदुए की तलाश में घंटों सर्च आपरेशन चलाया लेकिन उसके बावजूद भी तेंदुआ हाथ नहीं लग सका। इस दौरान टीम के कर्मियों ने ग्रामीणों से भी वार्ता कर तेंदुए को पकडने का आश्वासन दिया। गढ़ वनक्षेत्राधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह और एसआई अनुज जोशी ने गांव झड़ीना में ग्रामीणों को बार बार तेंदुआ दिखाई देने के मामले में सर्च आपरेशन चलाया।

Jaunpur News : पांच वारंटी गिरफ्तार

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व गांव में परमानंद के घेर में बंधी दो बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें मार दिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ने गांव में घटना स्थल के पास ही एक पिंजरा लगवा दिया था लेकिन काफी दिन बीत चुके हैं, अभी तक तेंदुआ हाथ नहीं लग पाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना गांव में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है, इसके अलावा एक दिन तेंदुआ गांव झड़ीना में ही पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए का सुराग नहीं लग पाई है।
5 घण्टे चलाया सर्च आपरेशन
वन उप प्रभागीय अधिकारी गौतम सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर जंगल में करीब 5 घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया लेकिन तेंदुए नहीं मिल पाया। वहीं टीम ने वहां पर जंगली जानवरों के पंजों के निशान लिए हैं। साथ ही फोटोग्राफी भी की है जिससे स्पष्ट हो सके कि गांव में तेंदुआ है या अन्य कोई जानवर है।
क्या बोले अधिकारी
वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि गांव में तेंदुए होने की सूचना पर लगातार वन विभाग की टीम गस्त कर रही है, वहीं विशेष तौर पर बुधवार को टीम के साथ पहुंचकर गंभीरता से सर्च आपरेशन भी चलाया गया है, फिलहाल तेंदुआ हाथ नहीं लग पाया है, यदि गांव में तेंदुआ है तो जल्द ही वन विभाग की पकड़ में होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read