HomeBiharकवि सम्मेलन में कवियों ने नारी सशक्तिकरण, मानवीय संवेदना, सौहार्द व भ्रष्टाचार...

कवि सम्मेलन में कवियों ने नारी सशक्तिकरण, मानवीय संवेदना, सौहार्द व भ्रष्टाचार पर बांधा समां

कवि सम्मेलन में कवियों ने नारी सशक्तिकरण, मानवीय संवेदना, सौहार्द व भ्रष्टाचार पर बांधा समां

गया व नवादा जिले के कवियों का हुआ जुटान
उदय भारती
हिसुआ, नवादा (बिहार)। रविवार को हिन्दी मगही साहित्यिक मंच शब्द साधक के तत्वावधान में हिसुआ नगर परिषद के वार्ड 21 स्थित सांस्कृतिक भवन में गया और नवादा के कवियों का जुटान हुआ। कवियों ने नारी सशक्तिकरण, अंतरआत्मा, मानवीय संवेदना, नफरत-सौहार्द और भ्रष्टाचार पर जमकर फुहार बरसायी। पढ़ेगी तभी तो बढ़ेगी बेटियां, नये भारत का निर्माण करेंगी बेटियां पंक्तियों से गया की पल्लवी जोशी ने खूब वाहवाही बटोरी। हिन्दी मगही के वरिष्ठ कवि दीनबंधु की अध्यक्षता और व्यंग्यकार उदय भारती से संचालन में पल्लवी जोशी, हिसुआ के कवि मधुकांत, रजनी कुमारी और नाट्य व सिने कलाकार सागर इंडिया ने नारी सशक्तिकरण पर कविता सुनायी। दीनबंधु, प्रो शिवेंद्र नारायण सिंह, शफीक जानी नांदा, रेजा तस्लीम, मधुकांत, चंद्रभूषण सरस ने इंसानियत और सौहार्द पर कविता पढ़ सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। गया से अतिथि के रूप में पहुंचे टोला टाटी और मगहिया खबर के संपादक सुमंत ने चंद्रयान पर तिरंगा लहराने और युद्ध पर कविता पाठ किया। युगल किशोर राम ने पौरोडी सुनाकर परिवार नियोजन का संदेश दिया। अनिल कुमार ने जाड़े की धूप और द्वंद छायावादी और प्रतीकात्मक कविता से सबको प्रभावित किया। व्यंग्यकार उदय भारती ने भ्रष्टाचार पर व्यंग्य साधा तो अमरेंद्र मिश्रा ने हास्य-व्यंग्य से सबको मोहा। पहले सत्र में हिसुआ की साहित्यिक गतिविधि और साहित्य कि दशा-दिशा पर चर्चा हुई जिसमें दीनबंधु, प्रो शिवेंद्र नारायण, सुमंत, सीपी गुप्ता, युगल किशोर राम, उपेंद्र पथिक, उदय भारती आदि ने बातें रखी। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक व साहित्य प्रेमी नंदकिशोर प्रसाद ने किया। मौके पर शिक्षक आलोक कुमार, शंभु शरण शर्मा, कमलकिशोर राम, सिया शरण, चंदन कुमार, अवधेश प्रसाद, विक्रम कुमार, अनमोल कुमार आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read