प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की बैठक सम्पन्न
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की बैठक कर सर्वसम्मति से रायबरेली अध्यक्ष महराजगंज खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह को किया गया नियुक्त। बता दें कि प्रादेशिक विकास सेवा संगठन की जनपद इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर महराजगंज खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह को नियुक्त किया गया। महामंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष शशि कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह व संरक्षक के रूप में डीडीओ, डीसी एवं पीडी उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी, एपीओ राजीव त्यागी, एडीओ आईएसबी धनेंद्र सिंह, लेखाकार आशुतोष श्रीवास्तव, शोभित आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















