Homeबाराबंकीभ्रष्ट नौकरशाही की भेंट चढ़ा आईजीआरएस पोर्टल

भ्रष्ट नौकरशाही की भेंट चढ़ा आईजीआरएस पोर्टल

भ्रष्ट नौकरशाही की भेंट चढ़ा आईजीआरएस पोर्टल

शिकायतों का घर बैठे किया जा रहा निस्तारण
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। आमजन की शिकायतों के निस्तारण एवं स्थानीय स्तर पर न्याय दिलाने की मंशा से शुरू किया गया आईजीआरएस पोर्टल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर रह गया है। भ्रष्ट नौकरशाहों द्वारा पोर्टल पर होने वाली शिकायतों का घर बैठे निस्तारण कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने में तनिक भी संकोच नहीं किया जा रहा है। बेलगाम नौकरशाह बिना मीटर रीडिंग लिए फर्जी तरीके से मनमाना बिल भेजकर उपभोक्ताओं का आर्थिक वा मानसिक शोषण कर रहे हैं।
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बन सामने आया है विकास खंड मसौली का मुबारकपुर गांव। यहां के निवासी गोविन्द प्रसाद वर्मा ने बताया कि मेरा विद्युत कनेक्शन संख्या 374535740841 दीपक कुमार के नाम से गांव में स्थापित है। विभाग के भ्रष्ट कर्मचारियों द्वारा बिना मीटर रीडिंग लिए हुए मनमाने तरीके से आनलाइन बिल जारी कर दिया गया है। मेरे द्वारा विभाग के जेई से मोबाइल नंबर 79065 90646 पर संपर्क कर उन्हें बताया गया कि पिछले महीने 53 यूनिट बिजली खर्च करने पर मेरा बिल 207 रूपये हुआ था परंतु इस बार 82 यूनिट बिजली खर्च करने पर केवल 134 रूपये का बिल जारी किया गया है। मीटर रीडिंग के बाद वास्तविक बिल जारी कराने तथा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की कौन कहे विभाग ने स्थलीय निरीक्षण करना भी मुनासिब नहीं समझा।
उपभोक्ता द्वारा विगत 10 मई को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गया था कि विभाग के भ्रष्ट नौकरशाहों ने बिना रीडिंग लिए हुए घर बैठे आनलाइन बिल बना दिया है जो वर्तमान रीडिंग से बहुत कम है।प्रदेश सरकार की लुटिया डुबोने में लगे भ्रष्ट अधिकारियों ने चोर चोर मौसेरे भाई की कहावत को चरितार्थ करते हुए शिकायत संख्या 40017624020218 का घर बैठे ही निस्तारण यह कहते हुए कर दिया कि कार्यालय अभिलेखों के अनुसार उपभोक्ता का बिल सही है। इन अयोग्य अफसरों ने यह भी नहीं सोचा कि बिल मीटर रीडिंग के अनुसार जारी होता है न कि कार्यालय अभिलेखों में दर्ज रिकार्ड से। हद तो तब हो गई जब गांव में बिल जमा करने वाले कैंप के कर्मचारियों से बिल निकालने का अनुरोध करने पर उन्होंने बताया कि जब आनलाइन बिल जारी हो गया है तो उसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। आप अगले महीने एक साथ दो माह का बिल जमा कर दीजिएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read