मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की तैयारी में जुटी भाजपा

मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की तैयारी में जुटी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने की समीक्षा बैठक
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की मौजूदगी में मतदान के दिन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। बाराबंकी में बड़े अंतर से भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दिन मतदाताओं को घर से बूथ तक लाने की जिम्मेदारी तय करने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत जितना अधिक बढ़ेगा भाजपा की जीत उतनी बड़ी होगी। भाजपा नेता जनता जनार्दन के बीच हमेशा सक्रिय रहता है जबकि विपक्ष के नेता सीजनल है और केवल चुनाव के समय ही दिखाई पड़ते हैं। जनता सब समझती है। भाजपा की जीत में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहेगा। इसके लिए मतदान की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ता अपने गांव, बाजारों और शहरों में स्थित हर घर तक जाकर मतदाता पर्ची पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही लोगों से अपील करेंगे कि वे मतदान केंद्र तक जाएं और वोट अवश्य दें। मतदान के दिन सुबह जल्दी उठकर फोन पर अपने परिचितों से वोट डालने की अपील करनी है। सपरिवार वोट डालने जाना है। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र पर सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। मोदी सरकार के विगत दस वर्षो के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के दम पर भाजपा इस बार 400 पार नारे को साकार करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकार के जनप्रतिनिधियों संग चुनाव की चर्चा की। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, लोकसभा प्रभारी विनोद मिश्रा, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA