Homeबाराबंकीबाहरी व्यक्ति मतदान केन्द्रों में नहीं करेगा प्रवेश: डीएम

बाहरी व्यक्ति मतदान केन्द्रों में नहीं करेगा प्रवेश: डीएम

बाहरी व्यक्ति मतदान केन्द्रों में नहीं करेगा प्रवेश: डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा— मोबाइल भी रहेगा प्रतिबंधित
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जीआईसी ऑडिटोरियम में जोनल, पुलिस जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रेक्षक आर.आर. दामोर, जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बैठक की। इस मौके पर प्रेक्षक ने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी यह पहले से ही तय कर लें कि मतदान के दिन किसी भी बूथ पर किसी भी प्रकार का वायलेंस न होने पाये। मतदान केंद्रों पर यदि कोई कमी रह गयी हो तो उसे समय रहते पूरी कर लिया जाए। वोटिंग के दिन मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्त होने तक जरूरी सूचनाएं समय—समय पर देते रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। किसी भी दशा में कोई बाहरी व्यक्ति का बूथ के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। बूथ के अंदर उस क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नामांकित मतदाता के अलावा प्रत्याशी एवं उसका अभिकर्ता और नामित बूथ एजेंट को ही बूथ पर प्रवेश की अनुमति रहेगी। मीडिया के लिये भी स्पष्ट निर्देश है जो उन्हें फॉलो करना होगा। मतदान प्रतिशत संकलन ऐप सभी लोग पहले से ही मोबाइल में डाउन लोड कर लें जिससे उन्हें समय समय पर सूचनाएं देने में कोई समस्या न हो। ईवीएम में मॉक पोल के समय से लेकर वोटिंग शुरू होने तक ईवीएम मशीन या अन्य में खराबी होने की दशा में क्या क्या रिप्लेसमेंट किया जाएगा, इससे सम्बन्धित सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सभी लोग मनोयोग से मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करवाएं। मतदान समाप्ति के बाद सुरक्षित तरीक़े से ईवीएम और निर्वाचन सम्बन्धी समस्त प्रपत्र और सामग्री जमा करने के बाद ही घर जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करें। फोर्स का मूवमेंट लगातार बना रहे। कोई भी सूचना या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरन्त उसे देखे। एसडीएम सदर विजय त्रिवेदी ने मतदान के दिन मॉक पोल से लेकर पोलिंग की समाप्ति तक जरूरी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन, एडीएम अरुण सिंह, एडीएम न्यायिक इंद्रसेन, जॉइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी, एसडीएम फतेहपुर रल्ला पल्ली जगत साईं सहित तमाम सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read