Homeबाराबंकीकार्यदायी संस्था से चूक हुई तो होगी कार्रवाई: डीडीओ

कार्यदायी संस्था से चूक हुई तो होगी कार्रवाई: डीडीओ

कार्यदायी संस्था से चूक हुई तो होगी कार्रवाई: डीडीओ

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मसौली ब्लाक मुख्यालय पर जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार की अध्यक्षता मे वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा योजना के तहत कराये गए कार्यो का सोशल आडिट किया गया। डीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए आपत्तियों के निस्तारण नियमानुसार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट गुणवत्ता पूर्ण तरीके से संपन्न होनी चाहिए। सोशल ऑडिट में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की कमियां निकल करके सामने आनी चाहिए। कार्यदायी संस्था अगर कोई चूक करेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम रोजगार सेवक तकनीकी सहायक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सोशल ऑडिट की तैयारी पूरी करें, जिससे टीम को कोई परेशानी न हो। डीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर व बीआरपी से बात करते हुए कहा कि हमारा मकसद गुणवत्तापूर्ण सोशल ऑडिट कराना है। सोशल ऑडिट टीम एक्चुअल फैक्ट को प्रकाश में लाएं, जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश है कि सोशल ऑडिट के पूर्व अभिलेख उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जाएगा। पूर्व में सोशल ऑडिट के दौरान पाई गई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण को यथाशीघ्र जमा किया जाए, जिससे एटीआर कम्प्लीट हो सके। डीडीओ ने समस्त स्थलों पर एसआईवी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी डा. संस्कृता मिश्रा, एडीओ एजी देवेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी मदन गोपाल कनौजिया, स्थापना अनिल दुबे, जेईएमआई अरुण कुमार व्यास, पंचायत सचिव मो आकिब, जैसराम संजीव कुमार, महेश प्रताप सिंह, कमलेश कुमार, प्रताप नरायण, उत्तम वर्मा, बीना, सौम्या सिंह सहित रोजगार सेवक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read