स्वयंसेवकों का पुलिस प्रशिक्षण के लिए परीक्षा आयोजित
मुकेश तिवारी
झाँसी। राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद झांसी छात्र पुलिस अनुभव अधिगम प्रशिक्षण हेतु रिजर्व पुलिस लाइन झांसी में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं सीओ स्नेहा तिवारी के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 स्वयंसेवकों का चयन कर एक माह का पुलिस विभाग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में झाँसी जनपद के 75 से अधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शारदा देवी डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा. बसंत प्रकाश द्विवेदी, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय कार्यक्रम अधिकारी डा. मिलि भट्ट, रामधाम महाविद्यालय मऊरानीपुर कार्यक्रम अधिकारी डा. संघर्ष कुमार, श्री गुरु हरिकिशन महाविद्यालय झांसी कार्यक्रम अधिकारी, रामकुमार वर्मा एवं कांस्टेबल सुश्री दीपशिखा चौहान, अजीत मौजूद रहे। जनपद झांसी में महाविद्यालयों के अधिकतम स्वयंसेवकों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















