प्रस्तावित प्लेज पार्क के लिए डीएम ने किया भूमि का निरीक्षण
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सफेदाबाद में प्रस्तावित प्लेज पार्क के लिए भूमि तथा सूत मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित तहसीलदार को अप्रोच मार्ग के गाटों का अभिलेखीय एवं स्थलीय निरीक्षण करते हुए आख्या तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ज़िलाधिकारी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अंतर्गत जनपद के नवीन निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू को धरातल पर उतारने हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता के दृष्टिगत प्रत्येक जनपद में प्लेज पार्क की स्थापना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। जनपद के निवेशकों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने हेतु वर्तमान में निजी क्षेत्र द्वारा 10.87 एकड़ में प्लेज पार्क तथा यूपीसीडा द्वारा बन्द पड़ी सूतमिल की लगभग 69.86 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने निवेशक को प्रस्तावित अप्रोच रोड शासनादेश के मानक अनुरूप रखने के निर्देश दिये। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता सिचाई को माईनर के ऊपर पुलिया के निर्माण हेतु अनुमति में त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सूत मिल के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नवाबगंज को सूतमिल के आस-पास अतिरिक्त उपलब्ध बंजर व अन्य सरकारी भूमि के चिन्हांकन तथा सूतमिल के परिसर में अनाधिकृत रूप से किये गये कब्जों को हटाने हेतु नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। यूपीसीडा के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि हैण्डओवर की कार्यवाही त्वरित गति से की जाये ताकि शीघ्र ही प्रस्तावित भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















