HomeBiharपत्नी से मिलने की पति लगा रहा फरियाद

पत्नी से मिलने की पति लगा रहा फरियाद

पत्नी से मिलने की पति लगा रहा फरियाद

पुलिस के हस्तक्षेप से जुदा हुये नवदम्पति
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। पहले लव, उसके बाद भागकर शादी और फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विरह की जिंदगी जीने को मजबूर है नवदम्पति। प्रेम की यह कहानी नवादा के प्रेमी युगल का है जिसका प्रेम करीब साल भर से चल रहा था। दोनों के अलग-अलग जाति होने की वजह से परिवार वालों ने उस प्रेम को स्वीकार नहीं किय, तब दोनों भागकर योगी सरकार के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कोर्ट में जाकर शादी कर ली परंतु मामला पुलिस तक जा पहुंचा और फिर पुलिस ने पकड़कर कोर्ट के हवाले कर दिया। कोर्ट ने प्रेमिका को अपने मां-पिता के पास भेज दिया और अब प्रेमी अपनी प्रेमिका (दुल्हन)से जुदा होकर विरह वेदना में जी रहा है और प्रेमिका के परिजनों से उसके प्रेम और शादी पर मुहर लगाने की गुहार लगा रहा है। मामला नवादा जिला के काशीचक थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांव का है। प्रेमी जोड़े के फरार होने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया और उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। बताया जाता है कि दोनों की जाति अलग रहने के कारण प्रेमिका के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मजबूरन प्रेमी युगल ने यूपी के गाजियाबाद पहुंचकर कोर्ट में जाकर शादी रचा ली। प्रेमी युगल द्वारा शादी करने के बाद सोसल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया था जिसमें प्रेमिका ने अपनी अपनी मर्जी से भागकर शादी करने की भी बात कही थी और प्रेमी उत्तम कुमार यानी उसके पति ने उसके साथ कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की है। लिहाजा इस मामले में उसके पति के परिवार वालों को टॉर्चर न करने की अपील की थी परंतु अपहरण का केस होने की वजह से स्थानीय पुलिस के द्वारा प्रेमी के परिजन पर लगातार दबिश दी जा रही थी जिसके बाद प्रेमिका खुद थाने पहुंची और फिर पुलिस ने नवादा कोर्ट में प्रेमिका के 164 का बयान दर्ज कराते हुए सकुशल उसके मां-पिता के हवाले कर दिया। इधर प्रेमिका के मां-पिता के पास चले जाने से लड़का यानी प्रेमी उत्तम कुमार तन्हा से हो गया है और प्रेमिका के परिवार वालों से उनकी शादी पर मुहर लगाते हुए साथ रहने देने की गुहार लगा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read