HomeBiharहिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे पुरस्कृत

हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे पुरस्कृत

हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे पुरस्कृत

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। शहर के कन्या मध्य स्कूल में स्कूली बच्चियों के बीच हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जो मातृशक्ति के जिला सह संयोजिका पूनम कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर विद्यालय में बच्चियों के बीच हिंदी की एक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें श्रुतिलिपि, हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न, हिंदी साहित्य से संबंधी प्रश्न के साथ बच्चियों का प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान श्रुति कुमारी ,तृतीय स्थान उमानसी सिंह, चतुर्थ स्थान पर पायल कुमारी, शिवानी कुमारी, अर्चना कुमारी, सरिया नाज़ कनिका कुमारी एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में अनुष्का, अंजनी, शालिनी, श्रेया, शानवी, रूपा, रिया और सृष्टि ने प्राप्त किया। सभी बच्चियों ने पुरस्कार प्राप्त कर काफी खुश नजर आई। मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी से निवेदन की इस प्रकार का कार्यक्रम आप लगातार मेरे विद्यालय में करें। कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे मातृशक्ति की सीमा, नीलम, संध्या, संजू ने काफी बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चियों को काफी प्रेरित किया। उन लोगों ने बच्चियों को दुर्गावाहिनी से जुड़ने की बात कही और आत्मरक्षा कैसे कर सकती हो, इस पर चर्चा की। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला मंत्री कैलाश विश्वकर्मा ने बच्चियों को प्रोत्साहित करते हुए आत्मरक्षा के साथ अच्छी पढ़ाई की ओर अपने मन मस्तिष्क को लगाने की बात कही। पूनम कुमारी ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि हिंदी दिवस पर आप हिंदी की महत्व को समझें और अपने मातृभूमि और पवित्र हिंदी विषय को प्राथमिकता दें। साथ ही साथ आप अपने सभी समस्याओं से हमें अवगत कराएं, ताकि हम उसे मदद दे सके। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रमोद कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read