Homeश्रावस्तीस्थानान्तरित वरिष्ठ कोषाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

स्थानान्तरित वरिष्ठ कोषाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

स्थानान्तरित वरिष्ठ कोषाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

एम. अहमद
श्रावस्ती। निवर्तमान वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार का जनपद मिर्जापुर स्थानान्तरण होने पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि निवर्तमान वरिष्ठ कोषाधिकारी का गौतम बुद्ध की धरती श्रावस्ती से जनपद मिर्जापुर में माँ विंध्यवासिनी की धरती पर संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति के साथ ही स्थानान्तरण हुआ है जो बहुत ही सौभाग्य की बात है। अपर जिलाधिकारी ने उनके कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक अच्छे विनम्र स्वभाव के अधिकारी है। इनके अन्दर सज्जनता कूट-कूट के भरी है। निवर्तमान वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रतिभा के धनी व मधुर और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे धैर्यवान अधिकारी के साथ-साथ अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं को भी बेहतर ढंग से सुनकर उस पर निर्णय लेते थे। निवर्तमान वरिष्ठ कोषाधिकारी ने अपने सम्मान समारोह में संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ काम करने से बडी-बडी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। किसी भी अधिकारी की पहचान उनके कार्यशैली से की जाती है। प्रत्येक व्यक्ति आज्ञापालन, श्रम व संतुष्टि से ही प्रगति कर सकता है, हमे दूसरों को देखकर खुश रहने की आदत डालनी चाहिए। उन्होने श्रावस्ती में बिताए अपने सेवाकाल के अनुभवों को भी साझा करते हुए कहा कि इस जनपद में सेवा करने का अवसर मिला है, जो मेरे लिए शौभाग्य की बात रही है। समारोह में अपर जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा वरिष्ठ कोषाधिकारी को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके मंगल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राकेश कुमार त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा. हरिओम वाजपेयी, अपर जिलाधिकारी के आशुलिपिक केके वैश्य, नाजिर अनूप तिवारी, प्रचार सहायक सुनील प्रियदर्शी, विपिन चटर्जी, मंशाराम, अश्वनी यादव, राकेश सिंह सहित कोषागार एवं कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read