कांग्रेस ने संविधान बचाओ संकल्प सभा का किया आयोजन
एम. अहमद
इकौना, श्रावस्ती। कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती जिलाध्यक्ष मो. नसीम चैधरी द्वारा ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ का आयोजन कांग्रेस पार्टी श्रावस्ती द्वारा कस्बा इकौना के भारतीय मैरिज लान में सोमवार को हुआ। जिसकी अध्यक्षता मो. नसीम चैधरी जिलाध्यक्ष जनपद-श्रावस्ती कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा एडवोकेट ने किया ‘संविधान बचाओ संकल्प सभा’ के बारे में पूर्व विधायक हाजी मो0 रमजान ने 04 मई 2023 को हुई मणिपुर की घटना का उल्लेख करते हुये कहा की आज पूरे प्रदेश व देश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। बहन-बेटी सुरक्षित नही हैै। मणिपुर में महिलाओं का चीर हरण किया गया केन्द्र व प्रदेश सरकार कुमकरण की तरह नींद में सो रही है। ऐसी परिस्थिति में प्रदेश के मतदाओं को एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान करें जिससे केन्द्र में कांग्रेस सरकार बन सके। जिलाध्यक्ष नसीम चैधरी ने अपने उदबोधन में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र भाजपा का विकल्प केवल कांग्रेस पार्टी पूर्ण विश्वास की आगामी लोकसभा चुनाव में श्रावस्ती के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का सफाया कर देगे मा0 प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने अपने सम्बोधन में मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के हाथ को मजबूत करें जिसे केन्द्र में कांग्रेस की इण्डिया गठबन्धन की सरकार बन सके कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि नकुल दूबे ने कहा कि कांग्रेस की अब लहर भाजपा शासन में महगाही से आम जनमानस त्रस्त है कांग्रेस पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से विपक्षी परेशान है संविधान बचाओ संकल्प सभा में प्रदेश अध्यक्ष खाबरी के सामने आदिल शाह ने सपा, अब्दुल मुत्तलवी ने एएमएमआई पार्टी, मो. सईद बसपा, कैसर सिद्दीकी बसपा अरफात ने सपा, आलमगीर व्यापार मण्डल अध्यक्ष भिनगा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में विनीता सिंह यादव, छैलू गुप्ता, देवतादीन कोरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विद्यामणि त्रिपाठी उमेश चन्द्र एडवोकेट मालिकराम यादव, राजेन्द्र त्रिपाठी ब्लाक अध्यक्ष गिलौला मोहम्मद अहमद नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भिनगा आदि लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











