HomeVaranasiविश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने 280 बच्चों का किया हेल्थ चेकअप
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर डेटोल बनेगा स्वस्थ इण्डिया एवं शिक्षा विभाग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय चोलापुर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका सुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 280 बच्चों का हेल्थ चेकअप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के आरबीएसके टीम के डॉक्टरों द्वारा किया गया जिसमें जिस बच्चे को स्वस्थ सम्बन्धी समस्या थी उसको दवा वितरण किया गया एवं जिसको ज्यादा समस्या थी उसको सीएचसी चोलापुर बुलाया गया। स्कूल मे कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने चढ़ बढ़ कर भाग लिया जिसमे से 3 बच्चों को प्रथम, दृतीय एवं तृतीय एवं 10 बच्चों को सांतावना पुरस्कार खण्ड शिक्षा अधिकारी चोलापुर के द्वारा दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज द्वारा बच्चों को सन्देश दिया गया की स्वस्थ शरीर रहेगा तो स्वस्थ मन रहेगा। इस लिये हम सभी को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सभी बच्चों को हाथ धुलाने के 6 चरण के बारे मे बताया गया। इस कार्यक्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज, प्रधानाध्यापक लालजी राम, एवं समस्त टीचर, प्रतिभा गुप्ता महिला स्पेसिलिस्ट आरबीएसके टीम, सीएचसी चोलापुर एवं रविंद्र कुमार, वसीम अकरम एवं सरस्वती सिंह डेटोल बनेगा स्वस्थ इण्डिया से उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read