HomeJaunpurदृष्टिकोण तय करता है जीवन की ऊंचाई: विकास पूरी

दृष्टिकोण तय करता है जीवन की ऊंचाई: विकास पूरी

दृष्टिकोण तय करता है जीवन की ऊंचाई: विकास पूरी

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा न “द विनिंग माइंडसेट” विषयक ऑनलाइन विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता अम्बिका स्टील्स लिमिटेड नई दिल्ली के सीएचआरओ विकास पुरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक मानसिकता के निर्माण के लिए लक्ष्य का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस प्रकार वृक्ष का तना मजबूत होना आवश्यक है, ठीक उसी प्रकार हमारे व्यवहार का भी मजबूत होना ज़रूरी है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दो महत्वपूर्ण बिंदुओं उद्देश्य और विरासत पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
श्री पुरी ने आपका दृष्टिकोण ही आपके जीवन की ऊँचाई तय करते हैं। प्रसिद्ध कथन के माध्यम से छात्रों को प्रेरित करते हुये कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो बहानों को छोड़ना होगा, क्योंकि विजेता बहाने नहीं बनाते, वे रास्ते निकालते हैं। साथ ही यह भी कहा कि “विक्टिम माइंडसेट” को त्यागकर “विनर माइंडसेट” अपनाना आवश्यक है। उनके उद्बोधन के बाद छात्र—छात्राओं ने अपने सवाल पूछे जिसमें अपेक्षा सिंह, मेहर सिद्दीकी तथा स्वाति चौबे इत्यादि। श्री पूरी ने विस्तार से उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम ने छात्रों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और एक विजेता मानसिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पहले कार्यक्रम में सभी का स्वागत सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर ने किया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के उप समन्वयक सुशील कुमार ने किया। इस अवसर पर डा. मनोज त्रिपाठी, डा. विशाल यादव, श्याम त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र—छात्राओं समेत यश जायसवाल, अमन कुमार, रिंसु सिंह, आंचल विश्वकर्मा, कशिश शीकरी, कोमल सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read