HomeBiharएनसीडीएचआर ने आपदा व बाल अधिकार जागरूकता को लेकर की बैठक

एनसीडीएचआर ने आपदा व बाल अधिकार जागरूकता को लेकर की बैठक

एनसीडीएचआर ने आपदा व बाल अधिकार जागरूकता को लेकर की बैठक

सभी माता पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजें: धर्मदेव
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के रोह प्रखण्ड के रूपौ गांव के दलित टोला में राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के तत्वाधान में आपदा और बाल अधिकार पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चो के साथ उनके माता पिता एवं अन्य ग्रामीण पुरुषों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक के रूप में एनसीडीएचआर के राज्य समन्वयक एवं पंकज कुमार ने आपदा क्या है और उससे कैसे निपटा जाए उसे विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी बताया कि आपदा कितने प्रकार के होता है इसके साथ ही स्कूल में मिलने वाली सरकारी सुविधा का लाभ लें। धर्मदेव पासवान ने बताया कि बाल अधिकार पर कहा कि हमारे बच्चो के साथ कैसे गांव, घर, एवं स्कूल में भेदभाव एवं अत्याचार किया जाता है विशेषकर आपदा के टाईम उसके लिए हमें क्या करना चाहीए, इसको लेकर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में सैकड़ों महिलाएं और बच्चे के साथ पुरुष भाग लिए। सभी महिला अपनी समस्या में सुखाड़ की बात कही। कहा गया कि हमलोग आने वाले दिनो में कैसे रहेंगे और अपने बच्चो को क्या खिलाएंगे। बैठक सीआरसी मीना कुमारी के अलावा विनोद कुमार, अनूप कुमार, रजनीश कुमार पिंटू कुमार, सोनू कुमार अर्चना कुमारी, नेहा कुमारी आदि ने अपना विचार दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read