अतिक्रमण की चपेट में राजकीय कृषि बीज भण्डार
गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। स्थानीय ब्लाक प्रांगण में बने राजकीय कृषि बीज भंडार पर अतिक्रमण कारी हावी हो चुके हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाने वाले भूमाफियों ने अब सरकारी भवनों पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है।

अवैध कब्जा जमाने वाले लोगों के सामने कृषि विभाग के कर्मचारी बेबस होकर रह गए हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार के आफिस में अवैध कब्जा होने के बाद से कर्मचारियों ने गोदाम में ही अपना आफिस बना लिया है। बिल्डिंग में बाहरी व्यक्ति द्वारा कब्जा करने से राजकीय कृषि बीज भंडार के अधिकारियों को नहीं मिली बैठने की जगह तो बोरियों के बीच में बैठकर करते हैं कार्य। जिस आफिस में राजकीय कृषि विभाग के कर्मचारी सरकारी कार्य करते हैं, उसी में एक युवक द्वारा प्रेरणा फोटो कापी व कंप्यूटर इंटरनेट की दुकान खोल दी गई है जिसके चलते राजकीय कृषि बीज भंडार के अधिकारी बोरियों के पास बैठकर सरकारी काम निपटाने के लिए मजबूर हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















