Jaunpur News : शाहगंज ब्लड बैंक में तमाम लोगों ने किया रक्तदान
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस स्थानीय कस्बे में मना। इस मौके पर अनीता हास्पिटल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जहां 35 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक में संगोष्ठी भी आयोजित हुई जिसमें लोगों को रक्तदान के फायदे बताये गये।

अक्खनसराय स्थित उक्त हास्पिटल ब्लड बैंक में आयोजित गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने लोगों को रक्तदान के फायदे बताये। साथ ही कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा और रक्तचाप संतुलित रहता है। ब्लड बैंक के निदेशक डा. अभिषेक रावत ने कहा कि रक्तदान से कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है। लीवर स्वस्थ रहता है और मोटापा पर असर पड़ता है। संगोष्ठी के बाद भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री डा. तंजीला रहमान ने रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया। इसके अलावा जेसीआई शाहगंज शक्ति, जेसीआई शाहगंज सिटी और अल फलाह फ्रंट ब्लड डोनेट ग्रुप के सदस्यों ने रक्तदान किया। शक्ति की अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने सभी से रक्तदान करने की अपील किया। इस मौके पर भाजपा नेता अनीता रावत, अनिल मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, डा. सरफुद्दीन आजमी, डा. सुधांशु चित्रवंशी, डा. फैसल, डा. मारिया फारूकी, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, श्रद्धा सोनी, वंदना अग्रहरि, डा. फैजान अहमद, अक्षत अग्रहरि, आसिफ खान, बृजेश कुमार, उजेर अहमद, बृजेश कुमार, डा. तारिक शेख आदि मौजूद रहे। ब्लड बैंक इंचार्ज मोहम्मद तैय्यब खान ने बताया कि शिविर में कुल 35 लोगों ने रक्तदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












