आयुष्मान कार्ड बनवाने के बहाने करोड़ों की जमीन करवा ली अपने नाम

आयुष्मान कार्ड बनवाने के बहाने करोड़ों की जमीन करवा ली अपने नाम

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/मंगला यादव
बड़ागांव, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइरीपुर खुर्द गांव निवासिनी एक विधवा महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर जमीन बैनामा करा लिये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश बड़ागांव पुलिस को दिया है। जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर को दिये गये प्रार्थना पत्र में उपरोक्त गांव निवासिनी विमला देवी ने आरोप लगाया है की मेरे पड़ोस में रहने वाला संजय सिंह मेरी तबियत बिगड़ने पर मेरे भरोसे का फायदा उठाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर मुझे 29 अगस्त को उप निबंधक कार्यालय पिण्डरा ले जाकर मेरी तीन बिस्वा जमीन अपने नाम पर बैनामा करा लिया और कुछ दिनों बाद कार्ड के विषय में पूछने पर बताया कुछ गड़बड़ी हो गयी है फिर से बनवाने के लिए जाना पड़ेगा। इस बीच अचानक मेरी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर बोला बनारस में अच्छे डाक्टर को दिखाना होगा जिसमें बहुत पैसा लगेगा गांव की तीन बिस्वा जमीन बेचने की बात कहते हुए 16 नवम्बर 2023 को उप निबंधक कार्यालय ले जाकर सारे दस्तावेज पर अंगुठा लगवा लिया गया। पैसे की बाबत पूछने पर बताया मैंने तुम्हारी जानकारी के बगैर एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा दिया है वहां का मैनेजर मेरा दोस्त है। शंकावश मैंने रिश्तेदारों से पता करने को कहा तो मालूम हुआ कि मेरी तीन बिस्वा जमीन गांव के ही लोगों को फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया गया है और मेरी विभिन्न आराजी नंबर के तीन बिगहा जमीन को संजय सिंह ने अपने सहयोगियों शिवम कुमार पांडेय, अमित कुमार पांडेय, प्रशांत सिंह समेत अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से अपने नाम से रजिस्टर्ड दान पत्र करवा लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA