जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं की डीएम द्वारा विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। उन्होंने मिशन कायाकल्प के तहत सभी 19 पैरामीटर से सभी विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसे विद्यालय को जो की एक या दो पैरामीटर से संतृप्त नही है। प्राथमिकता के साथ कार्य पूर्ण कराते हुए संतृप्त करें। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाएं, समेकित शिक्षा, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का आधार वेरीफिकेशन, निपुण भारत योजना आदि की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी वह अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












