नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की। भोर से देवीधामों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ जयकारे लगाते दर्शन के लिए कतार में खड़ी रही। बेल्हा देवी, चंद्रिकन देवी और मां बाराही धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर समिति के वालंटियर संग पुलिस को भीड़ संभालने में पसीना बहाना पड़ा। मदाफारपुर स्थित माँ अम्बे दुर्गा समिति पंडाल मे पुजारी गया महारज ने पूजन अर्चना करने के बाद आरती में भीड़ उमड़ रही है। आयोजक आलोक जायसवाल, अंकित जायसवाल, दिलीप चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, राहुल चौरसिया, रोशन जायसवाल, सचिन जायसवाल व्यवस्था में जुटे रहे। नवरात्र के पहले दिन की भीड़ देखते हुए देवी धामों में दूसरे दिन सोमवार को सुरक्षा के इंतजाम और सख्त किए गए। भोर से ही श्रद्धालुओं का जत्था जयकारे लगाता देवी धाम पहुंचा। चंद्रिकन देवी धाम में गैर जनपद से भी श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन-पूजन को पहुंचा। आलम यह रहा कि सुबह साढ़े सात बजे तक मंदिर के गर्भगृह से लेकर परिसर के बाहर तक लंबी कतार रही। स्थानीय पुलिस के साथ ही मंदिर समिति के वालंटियर भीड़ को संभालने में लगे रहे। शहर के बेल्हा देवी धाम में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम दोपहर तक चलता रहा। बेल्हा मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का शृंगार किया गया था। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुले तो दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।मंदिर परिसर में महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाई और प्रसाद अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया। दूसरी तरफ बच्चों के मुंडन का दौर भी चलता रहा। इसी तरह मां बाराही धाम में भी दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















