Homeप्रतापगढ़प्रदेश सरकार को दलित व पिछड़ा वर्ग के वोट की चिंता, सुरक्षा...

प्रदेश सरकार को दलित व पिछड़ा वर्ग के वोट की चिंता, सुरक्षा की नहीं: डा. पल्लवी

प्रदेश सरकार को दलित व पिछड़ा वर्ग के वोट की चिंता, सुरक्षा की नहीं: डा. पल्लवी

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। देवरिया दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है इससे साफ जाहर होता है कि यहां का जो प्रशासन है उसके दिमाग और आत्मा से डर हट गया है। प्रदेश सरकार में अपराध चरम पर है, लोगों की सुरक्षा का दावा फेल साबित हो रहा है। यह बाते सोमवार को अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने मीराभवन स्थित लीला पैलेस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दलित और पिछड़ों के वोट की चिंता तो है लेकिन उनकी सुरक्षा की नहीं उन्होंने स्व. डॉक्टर सोनेलाल पटेल के परिनिर्माण दिवस पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल प्रतापगढ़ की धरती के दलित और पिछड़ों के दिल और दिमाग में बसे थे। जिन लोगों ने उनकी मौत का सौदा कर लिया ऐसे लोगों की क्या बात की जाए यहां के लोग उनको महापुरुष की तरह पूजते हैं वह लोग कल आए और उन लोगों से पूछे डॉ पटेल की मौत की सीबीआई जांच क्यों रोकवाई, जो लोग उनके नाम की राजनीतिक मलाई खा रहे हैं। वह उनकी हत्या का सच सामने लाएं तो उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजमाता कृष्णा पटेल की लगातार जानलेवा हमलो की साजिश क्यों रची जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read