Homeप्रतापगढ़पट्टी तहसील में 556 गांव और सिर्फ 54 लेखपाल

पट्टी तहसील में 556 गांव और सिर्फ 54 लेखपाल

पट्टी तहसील में 556 गांव और सिर्फ 54 लेखपाल

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। देवरिया में भूमि विवाद में हुए नरसंहार के बाद शासन ऐसे मामलों को लेकर सख्त हो गया है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूमि सम्बन्धी पुराने वाद प्राथमिकता से निस्तारित कराए जाएं। इसके लिए अभियान चलाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाए और दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण किया जाए। इसके बाद से बेल्हा की तहसीलों में भी पुराने भूमि सम्बंधी वाद निस्तारित करने के लिए सूचीबद्ध किए जा रहे हैं लेकिन लेखपालों की कमी से शासन की मंशा के मुताबिक कार्य नहीं हो पा रहा है। पट्टी तहसील में कुल 556 गांव हैं इसमें 11 कानूनगो सर्किल हैं। अब यदि लेखपालों की बात करें तो 556 गांव के लिए 125 की जरूरत है लेकिन सिर्फ 54 लेखपाल ही वर्तमान में तैनात हैं। ऐसे में आय, जाति, निवास के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के साथ भूमि पैमाइश व पुराने वाद निपटाना चुनौती से कम नहीं है। लेखपालों की कमी के चलते राजस्व वाद निपटाने में समस्या आ रही है। इसके लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही नए लेखपालों की तैनाती होगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस की सैकड़ों शिकायतें लंबित तहसील में होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की सैकड़ों शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं। इसके लिए भी लेखपालों की कमी ही बताई जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read