HomeVaranasiस्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ शिक्षा जगत में करें छात्राएं: विधायक

स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ शिक्षा जगत में करें छात्राएं: विधायक

स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ शिक्षा जगत में करें छात्राएं: विधायक

बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को मिला स्मार्टफोन, छात्राओं के खिले चेहरे
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/कन्हैया लाल
मिर्जामुराद, वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को डिजिटल तकनीकी शिक्षा हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मेहंदीगंज मड़ई स्थित काशी दर्शन डीयू महिला महाविद्यालय में शनिवार को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि कामरेड लालमणि वर्मा, डॉ शिव शंकर शास्त्री ने संयुक्त रूप से बीए तृतीय वर्ष की 77 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया। मुख्य अतिथि अदिति पटेल ने छात्राओ की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल शिक्षा क्षेत्र में पढ़ाई के लिए करें इसका दुरुपयोग न करें। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक डॉ. दूधनाथ सिंह पटेल ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से रामविलास पटेल स्वतंत्र पटेल, जैहिन्द पटेल, इंद्रजीत पटेल, डॉ. रामलाल पटेल, इंद्रजीत मास्टर, सुरेन्द्र पटेल, कमल कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. रीता पटेल, एडीओ आईएसबी महेंद्र प्रताप इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read