द्वाबा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम दंगल से शुरू

द्वाबा महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम दंगल से शुरू

कुश्ती में 51 जोड़ों ने की जोर आजमाइश
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के मानसिंह बाग में चल रहे द्वाबा महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम और कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें 51 जोड़ों ने जोर आजमाइश किया। दूसरे दिन सुबह से ही लोग रंगारंग कार्यक्रम लोगों ने देखकर मनोरंजन किया। वहीं कुश्ती देखकर लोगों ने खूब आनंद उठाया। जिसमें पूर्व मंत्री व खजनी के विधायक श्री राम चौहान ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सबसे रोमांचक कुश्ती मोनू राय बडगो व शुभम गुलरिया के 12 मिनट में कुश्ती फाइनल हुई जिसमें मोनू राय ने शुभम को आसमान दिखाई। 12 मिनट में जनता की तालिया की गड़गड़ाहट से पहलवानों का हौसला बढ़ता रहा। इस दौरान बेलौरी के संजय व मऊ के नीरज ने भी जोर आजमाइश किया जिसमें संजय ने नीरज को आसमान दिखाकर द्वाबा का सम्मान बढ़ाया अंतिम कुश्ती हरेंद्र व संदीप के बीच हुई जो क्षेत्र की सबसे बेहतरीन जोड़ी की कुश्ती देख लोग खूब मनोरंजन किया। इस दौरान अतिथियों ने हौसला बढ़ाने का काम किया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक नीलमणि, दिगपाल पाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष, गणेश पांडेय, सत्यपाल पाल, नरेंद्र पांडेय, राकेश उर्फ चिक्कन सिंह, बिट्टू राय, लक्ष्मी दुबे, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA