गायत्री महायज्ञ का विधि—विधान से हुआ समापन
श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक गायत्री महायज्ञ का किया अनुष्ठान
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। शहर के कल्याणी देवी स्थित मोहल्ला में शुक्रवार को डा. आर सहाय की यज्ञशाला पर प्रभावती अखिलेंद्र सहाय स्मारक धर्मार्थ संघ के तत्वधान में प्रति नवरात्र पर्व पर होने वाले नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का विधि विधान के साथ समापन हुआ जहां श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक गायत्री महायज्ञ का विधिवत अनुष्ठान किया तथा अंतिम दिन यज्ञशाला में पूर्ण आहुति देकर सर्वे भवंतु सुखना की कामना और विश्व का कल्याण हो कि कामना के साथ महायज्ञ का समापन किया।
संघ के प्रधान दाधीच सहाय ने आने वाले सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश कठेरिया, पत्रकार सुधीर शुक्ला, अनिल दुबे, समीर जी, सूर्य कुमार गुप्ता, दिनेश तिवारी, आशुतोष शुक्ला, सुरेश चंद गुप्ता, अमर गुप्ता, अखिलेश सिंह, कमलेश कुमार, सुभाष गुप्ता, विनय यादव, माया जी, डाली सहाय, वरिष्ठ, शैलेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











