रामलीला मंचन में हनुमान की भूमिका महत्वपूर्ण
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। स्थानीय क्षेत्र की ऐतिहासिक राम लीला मंचन में हनुमान जी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस लीला में हनुमान जी का मुखौटा काफी मशहूर होने से इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
कहा जाता है कि इस तरह का मुखौटा कई धातुओं के मिश्रण से बनाया गया है और इस तरह का मुखौटा प्रदेश भर में रामपुर व उतरौला में ही राम लीला कमेटी के पास है। दशहरा व भरत मिलाप के दिन हनुमान जी को देखने के लिए भारी भीड़ रहती है। रामलीला कमेटी उतरौला के संरक्षक व महन्त मयंक गिरि ने बताया कि इस मुखौटे के रख रखाव का विरोध ध्यान रखा जाता है। प्रतिवर्ष राम लीला शुरू होने के पहले मुखौटे की साफ सफाई कराकर विशेष पालिस लगाकर इसमें चमक पैदा की जाती है। सैकड़ों वर्ष पुराना होने पर इसके चमक में कमी नहीं आई है। इस मुखौटे को देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से आते हैं और हनुमान जी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











