Homeबलरामपुरनोडल अधिकारी ने जनपद के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा कर दिये आवश्यक...

नोडल अधिकारी ने जनपद के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

नोडल अधिकारी ने जनपद के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

केन्द्रीय नोडल अधिकारी नीति आयोग ने ग्राम पंचायत सचिवालय सिरसिया का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। केंद्रीय नोडल अधिकारी, नीति आयोग भुवनेश कुमार (अपर सचिव इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी) की अध्यक्षता में नीति आयोग के महत्वाकांक्षी जनपद में हेल्थ एवं न्यूट्रीशन, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने शत—प्रतिशत संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, शत—प्रतिशत टीबी मरीजों का चिन्हीकरण, स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर आदि का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 वर्ष से कम बच्चो का अधिक से अधिक नामांकन, प्राथमिक विद्यालय से पास होने वाले अधिक से अधिक छात्रों का उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किए जाने, सभी विद्यालयों में शौचालय, विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। कृषि क्षेत्र में उन्होंने कृषकों को छोटे-छोटे कृषि ऋण दिए जाने में प्रगति लाए जाने, फसलों का उत्पादन बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी नीति आयोग ने ग्राम पंचायत सचिवालय सिरसिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनाए जाने के साथ सभी ऑनलाइन सुविधाएं ग्राम पंचायत सचिवालय पर ही उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से वार्ता की एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वयन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या पूजन किया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, परिषदीय विद्यालयों की मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read