उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय निर्जला छठ महापर्व सम्पन्न
सभी छठ घाटों पर छठ महापर्व को लेकर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
कबीर कुमार रवि
हिसुआ, नवादा (बिहार)। लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ हीं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देनें के बाद व्रतीयों ने श्रद्धा के साथ पारण कर 36 घंटे का अपना निर्जला व्रत तोड़ा। इस दौरान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए रविवार एवं सोमवार को विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। रविवार की संध्या एवं सोमवार की सुबह नगर परिषद क्षेत्र की सारे छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हिसुआ शहर के प्राचीन तमसा घाट सहित नंदलाल बिगहा स्थित हरमन्दिल जी सरोवर, झिकरुआ छठ घाट, बलियारी घाट, बगोदर तालाब, बजरा तालाब सहित अन्य गाँवों स्थित तालाब एवं पोखरों में अर्घ्य दिया गया। मौके पर श्रद्धालुओं की काफी तादाद देखी गई।
कई स्वयंसेवी संगठनों ने लगाया सेवा शिविर
मेले के दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई स्वंयसेवी संगठनों के द्वारा विभिन्न छठ घाटों पर सेवा शिविर लगाया गया। मेले में परिजनों से बिछड़े कई बच्चों को स्वंय सेवकों के द्वारा उनके परिजनों से मिलाया गया। वहीं कई शिविरों के द्वारा छठ वर्तियों के बीच फल, मिठाई, शरबत, चाय, पेयजल का निःशुल्क वितरण किया गया। मौके पर सामाजिक संस्था यूथ फॉर नेशन, कुशवाहा सेवा समिति हिसुआ, पांचू सेवा समिति, गायत्री परिवार, मॉडर्न ग्रुप, वार्ड पार्षद उदय बाला द्वारा शिविर का लाभ लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











