सूर्य मन्दिर नदी घाट पर स्वास्थ्य शिविर में व्रतियों को मिला लाभ
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मेडिस्टार हॉस्पिटल के डॉक्टर कुणाल कुमार एवं डॉक्टर महेंद्र प्रसाद ने दो दिनों तक अपनी सेवा दी। शिविर में सैकड़ों व्रतियों एवं आम लोगों का इलाज हुआ। कई बच्चे गुम हो गये थे जो शिविर के माध्यम से अपने मां-बाप को मिल गए। बिहार के लोकप्रिय यह पर्व हिंदुस्तान का सबसे बड़ा पर्व है। इस कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ब्रिगेड के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव तनमन से लगे रहें व पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार व पप्पू रविदास ने लोगों को छठ पूजा की बधाई दी। सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र कुमार व रजनीश अकेला ने सभी श्रद्धालुओं को संबोधित किया व पुलिस प्रशासन को कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी निभाने के लिये धन्यवाद किया। सोहन प्रसाद ने छठ की महिमा का बखान किया। गौरव गजराज व शंकर विश्वकर्मा ने छठ व्रतियों में कुछ फल का भी वितरण किया। जितेंद्र प्रताप जीतू, समाज सेवक कैलाश विश्वकर्मा अनीश चंद्रवंशी व सुबोध लाल ने छठ घाट पर घूम-घूम कर व्यवस्था का जायजा लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














