टेंट संचालक के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के हंडिया गाँव निवासी एक टेंट संचालक संतोष कुमार पिता अनुज सिंह के साथ मारपीट एवं छीनछोर के घटना का अंजाम दिया गया है। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी है। हमलावरों ने घेरकर पहले पीटा और फिर उसके पास रहे पैसा व कीमती समान लेकर भाग निकला। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों ने उसके पास मौजूद 25 हजार की नकदी भी छीन ली। मौके पर पहुचे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर नजदीक के अस्पताल नारदीगंज में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित ने नारदीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराया है। हड़िया ग्राम निवासी संतोष कुमार बताया कि वह टेंट दुकान का संचालन करता है। सोमवार को वह अपने कारोबार के काम से बस्ती बीघा गया था। लौटते समय बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेरकर रोक लिया। इसके बाद बिना कुछ बातचीत के ही उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। अचानक हुए इस हमले से वह बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसके पास मौजूद 25 हजार नकदी व सोने की चैन भी छीन ली। होश में आने पर किसी तरह उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दिया। जिन्होंने उन्हें घायल हालत में नारदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्सा के लिए सदर हॉस्पीटल नवादा रेफर कर दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














