अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र में अपहरण कर 5 लाख की फिरौती माँगने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में कंधई पुलिस व स्वाट टीम/सर्विलांस टीम द्वारा जाल बिछाकर 4 अभियुक्तों को कंधई थाना क्षेत्र में ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया जहां सीओ पट्टी मनोज सिंह भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर भूसुंडी की एक वादिनी का पति सुबह 10 बजे से ही गायब था एवं वादिनी के बेटे के मोबाइल नंबर पर एक संदिग्ध फोन आया और पैसे की डिमांड करते हुये कहा कि तुम्हारा पिता मेरे कब्जे में है। 5 लाख की व्यवस्था कर देना मांग न पूरी होने पर गंभीर क्षति पहुंचाने की धमकी दी थी। मामले को लेकर वादिनी ने कंधई थाने में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में एएसपी पूर्वी एवं सीओ पट्टी मनोज सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चारों अभियुक्तों अनवर, राम प्रकाश, हरि प्रसाद सरोज निवासी कंधई थाना क्षेत्र, शिव बहादुर मिश्रा निवासी लंभुआ सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से पुलिस टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार, 3 मोबाइल फोन, एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किये पूरा कंधई थाना क्षेत्र का है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














